Pages

Sunday, 9 August 2026

दादी, दादू और बिट्टू - 2

 “मुश्किल सवाल”

तेहत्तर साल की दादी और छे साल के बिट्टू की अच्छी पटती है। रात के खाने के बाद बिट्टू कई बार दादी या दादू के साथ सैर करने निकल जाता है। या साथ साथ साइकिल चलाता है। वापिस आकर दादी - दादू के बिस्तर में पांच दस मिनट बैठ जाता है। या अगर नींद आ रही हो तो नहीं भी आता। 

कभी कभी लेट कर बातें करने लग जाता है। बातों के बीच में कभी चश्मे को, कभी मोबाइल को या कान को छेड़ने लग जाता है। ये छे साल का बैंगलोरी बच्चा अंग्रेजी बहुत बोलता है और सवाल भी बहुत करता है। 

एक दिन सोने से पहले दादी के पास आ कर लेट गया और बातें करने लगा। बालों को हाथ लगा कर बोला,

- दादी आपके बाल भी white हैं और दादू के भी white हैं। 

- हाँ। ऐसे होता है कि जब हम छोटे होते हैं तो बाल काले होते हैं और जब फिफ्टी सिक्सटी साल के होते हैं तो बाल सफ़ेद होने लगते हैं। 

- Dadi will you stay with me for one month?

- Yes Bittoo. I will stay with you for one month.

- Will you stay with me for ten years?

- Yes Bittoo. I will stay with you for ten years. 

- For million years Dadi?

- Yes as long as you like Bittoo. 

- When will you die Dadi?

- I don't know Bittoo. May be after ten years or may be after twenty years.

- When you die Dadi where will you go? 

- I don't know Bittoo. May be I will disappear Bittoo. 

- Disappear?

- Bittoo nobody knows where people go when they die. They are not seen after they die.

बिट्टू को बात ना पसंद आई और ना ही समझ आई। बोर हो कर वो बाहर खेलने चला गया। 

 कहानी दादू ने लिखी और चित्र दादी ने बनाया 

2 comments:

Harsh Wardhan Jog said...

https://jogharshwardhan.blogspot.com/2026/08/2.html

Anonymous said...

बातों बातों में - सांस रुकी ओर दुनियां से जाने वाले, जाने चले जाते हैं कहां ?