चोरल बाँध नर्मदा नदी के 'बैक वाटर' पर बनाया गया है. ये बाँध मध्य प्रदेश के मऊ ( डॉ अम्बेडकर नगर ) के ग्रामीण इलाके में है. यह बाँध इंदौर से लगभग 50 किमी दूर है. इस बाँध के कारण बना जलाशय बीस वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है. यह जलाशय तीन तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है. आस पास छोटे बड़े गांव हैं. पूरे क्षेत्र में हरियाली छाई रहती है. मानसून और उसके तुरंत बाद नज़ारा और भी सुन्दर हो जाता है. जुलाई से नवम्बर तक यहाँ पधारें तो ज्यादा आनंद आएगा।
शनिवार और रविवार को इंदौर और आस पास से काफी लोग आते हैं। सप्ताह के अन्य दिनों में टूरिस्ट कम होते हैं. इनमें से ज्यादातर सुबह आ कर शाम तक पिकनिक मना कर वापिस चले जाते हैं. रुकने के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म का सुन्दर रिसोर्ट है. आस पास कुछ प्राइवेट रिसोर्ट भी हैं. यहाँ जलाशय में बड़ी नाव और स्पीड बोट का आनंद लिया जा सकता है ( बोटिंग करते हुए लाइफ जैकेट जरूर पहनें ). पानी ठंडा और साफ़ है और आसमान नीला नज़र आता है. सीनरी बहुत सुन्दर है. इस मज़ेदार जगह का नाम भी नहीं सुना था. चलते चलते कार में ही जीपीएस में देखा और कार मोड़ ली. खाने पीने की असुविधा हो सकती है क्यूंकि अच्छे रेस्टोरेंट नहीं हैं. हाँ पीने के लिए दारु के ठेके आस पास जरूर हैं.😍
कुछ फोटो प्रस्तुत हैं. कुछ वीडियो के लिंक भी नीचे दिए जा रहे हैं जिन पर बोटिंग के दृश्य देखे जा सकते हैं.
| 1. जलाशय का एक दृश्य |
| 2. तैरता 'ऑफिस' जहाँ से इंजीनियर बाँध और जलाशय की देख रेख करते हैं |
| 3. बोटिंग के लिए तैयार हो जाइये |
| 4. जलाशय और बंध |


.jpg)























