Pages

Wednesday, 7 February 2018

नवग्रह वृक्ष

ग्रहों और वृक्षों में क्या नाता है ये ना तो मालूम था ना ही कभी जानने की कोशिश की. वृक्ष तो चाहे जैसे भी हों फायदे वाले ही होते हैं. ग्रह की जानकारी तो अखबारी भविष्य फल पढ़ पढ़ कर आ गई थी की नवग्रह होते हैं :
1. सूर्य, 2. चन्द्र, 3. मंगल, 4. बुध, 5. गुरु, 6. शुक्र, 7. शनि, 8. राहू और 9. केतु.

पिछले दिनों मेरठ बाईपास पर सुभारती मेडिकल कॉलेज जाने का मौका मिला. वहां कार पार्किंग में नवग्रह वृक्ष का बोर्ड लगा हुआ था जिस पर नौं पेड़ों के नाम लिखे हुए थे. इनमें से छे तो पहचाने हुए थे पर शमी, पिलखन और लटजीरा का पता नहीं था. आस पास माली या कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था जो इनके बारे में बता सके और  पेड़ों पर नाम के बोर्ड भी नहीं लगे थे. खैर इन तीनों को अंदाज़े से ही पहचाना जैसे पिलखन के तने का रंग पीलापन लिए हुए है, लटजीरा के पत्ते बहुत महीन और लटों में हैं और शमी जो कुछ कुछ जामुन की तरह लगा. इस विषय पर इन्टरनेट पर खोज करने की कोशिश की पर पेड़ों के बारे में अलग अलग जवाब मिले. लगता है कि इनका याने नवगृह और उनसे सम्बंधित वृक्षों का कोई मानकीकरण नहीं है इसलिए अलग अलग साईट पर कुछ नाम अलग हैं कुछ कॉमन हैं. बहरहाल नवग्रह पेड़ों की फोटो यहाँ प्रस्तुत है:

नवगृह वृक्ष 

1. शमी 

2. पीपल 

3. बरगद 
4. गूलर

5. हर सिंगार 
6. बेल पत्र

7. अर्जुन 

8. पिलखन 

9. लटजीरा 






Sunday, 4 February 2018

न्यूज़ीलैण्ड यात्रा - झील और झरने

न्यूज़ीलैण्ड दो बड़े द्वीपों में बटा हुआ है - साउथ आइलैंड और नार्थ आइलैंड. दक्षिणी द्वीप में जनसँख्या कम है और ज्यादातर पहाड़, झीलें और फियोर्ड ( fjord / fiord ) हैं. फियोर्ड के अनुवाद के लिए हिंदी में कोई शब्द नहीं है और इंगलिश में इसका मतलब है - a long narrow inlet of the sea between steep cliffs. नीचे दिए नक़्शे में देखिये तस्मान सागर संकरे रस्ते से अंदर की ओर जा रहा है. 

दक्षिणी द्वीप की सबसे बड़ी झील 'ते अनो' याने Lake Te Aneu है. साथ ही यहाँ 'ते अनो' नाम की एक बस्ती या कहिये कस्बा भी है जिसकी आबादी 2000 से कम है. वैसे हम लोग इतनी कम आबादी वाली जगह को तो कुछ समझते ही नहीं पर यहाँ 4000 से ज्यादा टूरिस्ट के रहने का इंतज़ाम है जो यहाँ की ज्यादातर कमाई का साधन है. प्रकृति के साथ किसी को भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने दी गई है. जैसी सुन्दरता थी वैसी ही कायम है. चाय पकौड़े के खोखे या ढाबे नहीं बनने दिए गए हैं और ना ही कोई धार्मिक स्थल.

हम अपना किराए का Carvan लेकर ते अनो होते हुए एक फियोर्ड पर भी पहुंचे जिसका नाम था मिलफोर्ड साउंड - Milford Sound. इसका स्थानीय माओरी भाषा में नाम है पियोपियोताही - Piopiotahi. असल में पियोपियो एक चिड़िया का नाम है जो अब लुप्त हो चुकी है. इस फियोर्ड - मिल्फोर्ड साउंड का एक सिरा तस्मान सागर में मिलता है. यहाँ बहुत सी नीली और ग्रे बत्तखें देखने को मिलती हैं. जमीनी स्तनधारी जानवर नहीं के बराबर हैं. झील में पेंगुइन, मछलियाँ, डॉलफिन और सील वगैरा हैं.

वैसे तो सारा देश ही सुंदर है पर दक्षिणी द्वीप के कुदरती नज़ारे बेमिसाल हैं. प्रस्तुत हैं कुछ फोटो :

झील या फियोर्ड 

सफ़ेद बर्फ , काले पहाड़ और हरा जंगल 

स्वच्छ निर्मल जल 

ते अनो और मिल्फोर्ड साउंड 

कीया - तोता परिवार का सदस्य है. भारी भरकम हैं उड़ते कम हैं  

Kea ( Nestor Notabilis )

मेहमान आये हैं 

yours truly

फियोर्ड की सैर के लिए तैयार 

छोटे बड़े झरने

बहुत सारे झरने और फॉल हैं यहाँ 

पानी और सैलानी 

बोटिंग 

चट्टान पर सील धूप का आनंद ले रही हैं 

फियोर्ड का हाईवे  

हमारा चलता फिरता 1 BHK 


- मुकुल वर्धन की प्रस्तुति  *** Contributed by Mukul Wardhan